{"_id":"698b4788b058f00ee4022060","slug":"scientists-should-do-new-research-in-the-interest-of-farmers-vice-chancellor-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107348-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में नए शोध करें वैज्ञानिक : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में नए शोध करें वैज्ञानिक : कुलपति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के अध्यक्षों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक मंगलवार को प्रसार निदेशालय के सभागार में हुई। इसमें कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक फसलों के बेहतर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नए शोध कार्य करें।
उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादकता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने गेहूं, धान, सब्जी, फल, गन्ना उत्पादन तथा पशुधन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुलपति ने निर्देश दिए कि कृषि विज्ञान केंद्र अपने मैंडेट के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध और प्रसार गतिविधियों को मजबूत बनाएं।
उन्होंने 18 जिलों में गन्ना एवं उड़द-मूंग खेती को मिशन की तरह बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रचार-प्रसार और एक-एक मॉडल गांव विकसित करने पर जोर दिया। प्रसार निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि आगामी जायद मौसम के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। आयोजन में संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पीके सिंह, डॉ. एसके लोधी, डॉ. एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे, संचालन डॉ. हरिओम कटियार ने किया।