{"_id":"689cfc0402905cb3a60d10cc","slug":"schools-took-out-tiranga-yatra-on-independence-day-meerut-news-c-72-1-mct1004-138696-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में अटल बिहारी वाजपेई के पुण्
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित केके इंटर कॉलेज में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान’ के तृतीय चरण में राष्ट्र सर्वोपरि एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने सभी छात्रों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जागृत करने के लिए प्रेरित किया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में कार्यक्रम हुआ। शिक्षिका यतिका पुंडीर और सहबा जमाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ लिखी पट्टिकाएं हाथों में लेकर जयघोष किया। यतिका पुंडीर ने बच्चों को 15 अगस्त का महत्व बताया और स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। ये फोटोग्राफ हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड की गई।
कक्षा एक के बच्चे उजैर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था, जो सबके आकर्षण का खास केंद्र रहा। इस दौरान बच्चों ने भारत माता के साथ अमर शहीदों के जयकारे लगाए। शिक्षिका चंदा जायसवाल और फातिमा भी मौजूद रहीं।