{"_id":"6abfd1b3cc5a60b60b06ff66","slug":"schoolgirl-stops-attending-school-harasser-threatens-to-shoot-her-meerut-news-c-72-1-mct1011-160422-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा ने स्कूल जाना बंद किया, मनचले ने गोली मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा ने स्कूल जाना बंद किया, मनचले ने गोली मारने की दी धमकी
विज्ञापन
- छात्रा के पिता ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की 10वीं की छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। छात्रा की मां ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
एक कॉलोनी निवासी पीड़ित मां ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि काफी समय से मोहल्ले का रहने वाला आरोपी स्कूल आते-जाते छात्रा का पीछा करता है। रास्ते में उसे देखकर अश्लील टिप्पणी करता और परेशान करता है। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी।
छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया। आरोप है कि छात्रा किसी काम से घर से बाहर निकलती है, आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। पीड़िता परिवार ने बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की। यहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -