फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school will change by operation kaayakalp

ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी विद्यालयों की सूरत

Sun, 05 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
school will change by operation kaayakalp
हस्तिनापुर। सरकार द्वारा आपरेशन कायाकल्प के तहत शनिवार को खंड विकास कार्यालय में हुई बैठक में खंड विकास के अधिकारी और क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों उपस्थित हुए। उन्हें ऑपरेशन कायाकल्प योजना के बारे में बताया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विनीत भटनागर ने करते हुए कायाकल्प के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार ने सभी ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सरकार से आए बिंदुओं को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने की बात कही। कहा कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सभी परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना का समापन 31 मार्च 2020 को होगा। योजना के तहत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कक्षाओं तक रास्ते पर इंटर लाकिंग, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, शौचालयों, कक्षाओं व रसोई घर में टाइल्स, स्कूल की चार दिवारी, अतिरिक्त कक्ष सहित आदि कार्य कराए जाएंगे। बताया कि अगले सप्ताह से विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस दौरान बैठक में एबीएसए ध्यानचंद व ग्राम सचिव व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed