फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School students showed their strength in sports competition

Meerut News: स्कूली विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Fri, 26 Dec 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
School students showed their strength in sports competition
निजी विद्यालय संघ की प्रतियोगिता में 376 बच्चों ने भाग लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। निजी विद्यालय संघ हस्तिनापुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक रही।
प्रतियोगिता में कस्बे के एमपी पब्लिक स्कूल, एमडीएस जूनियर हाई स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, नन्ही दुनिया जूनियर हाई स्कूल, नव जीवन पब्लिक स्कूल, स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल, आदर्श बाल विकास स्कूल, अमृता देवी अकादमी रठौरा खुर्द, तक्षशिला अकादमी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के 376 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ सुनील पोसवाल, गौरव गुर्जर, सतेंद्र कश्यप, सुनील तोमर, मुकेश ठाकुर, खेल प्रशिक्षक सुनील यादव और विद्यालय प्रबंधकों ने किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय संघ के अध्यक्ष मनोज अहलावत व सचिव जेपी बैंसला ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तीन वर्गों में प्राइमरी, जूनियर श्रेणी के बालक-बालिकाओं के लिए 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक का आयोजन हुआ। इस मौके पर योगेंद्र, रजनीश सिंह, अजीत शर्मा, राजीव गांधी, अरविंद नारंग, किरण सिंह, वंदना गर्ग, ब्रह्मदत्त, मुक्ता यादव, श्यामपाल सिंह, योगाचार्य शिवाजी, व्यापार संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed