{"_id":"699c852a0e7146946200c7a5","slug":"school-going-girl-molested-threatened-if-she-complains-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105302-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी धमकी
विज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा से गांव के ही चार युवकों ने स्कूल जाने के दौरान छेड़छाड़ की। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए लावड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के परिजनों ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 15-20 दिन से गांव निवासी जोनी, अपने भाई, भाभी के भाई और सोनवीर के साथ मिलकर स्कूल आने-जाने के दौरान उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे थे। रविवार को जोनी की भाभी काजल ने उनकी बेटी को दरवाजे पर बुलाया और घर के अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर लिया। युवकों ने उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की, साथ ही शिकायत करने पर धमकी दी। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।