फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scholars presented their research papers

Meerut News: विद्वानों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए

Tue, 13 Jan 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Scholars presented their research papers
गुरुकुल प्रभात आश्रम में वैदिक शोध संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। स्वामी समर्पणानंद वैदिक शोध संस्थान और गुरुकुल प्रभात आश्रम द्वारा मंगलवार को गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में वैदिक शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय वेदों में विश्व राष्ट्र निर्माण के सूत्र रहा। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्वानों द्वारा अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए।
उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. ओमनाथ बिमली रहे। विषय प्रवर्तन प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र ने किया। संगोष्ठी में अपेक्स विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्वानों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वेद ज्ञान के प्रति श्रद्धा भाव रखना परमावश्यक है। हमें अपने कर्म अच्छे करने चाहिएं, जिससे दैवीय शक्तियां संगठित हों तथा आसुरी शक्तियों का पराभव हो। संगोष्ठी में आए विद्वानों का स्वागत-सम्मान श्रीफल, शुष्क मेवों की माला प्रदान कर व चंदन लगाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed