{"_id":"69ab395c624de8ee8209f62b","slug":"schedule-announced-for-missed-practical-exams-meerut-news-c-14-1-mrt1066-1125713-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने उन हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है जिनकी लिखित परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं पर प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षाएं छूट गई थीं। विश्वविद्यालय ने छूटी हुई ये परीक्षाएं डीएन कॉलेज में आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रो. बीएस यादव ने बताया कि ये परीक्षाएं 10 से 17 मार्च के बीच होंगी।
परीक्षाएं विभिन्न तिथियों पर सुबह 8 बजे या 10 बजे से शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र, संबंधित विषय की प्रयोगात्मक फाइल और पिछले वर्षों की अंकतालिकाएं साथ लानी होंगी। निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है। अनुपस्थिति पर परीक्षा में शामिल नहीं माना जाएगा। छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम पुष्टि करें।