फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sayukt oyapar sangh

संयुक्त व्यापार संघ : अब संपत्ति को लेकर विवाद

Sun, 15 Dec 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
sayukt oyapar sangh
संयुक्त व्यापार संघ : अब संपत्ति को लेकर विवाद
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ में नवीन गुप्ता और अरुण वशिष्ठ पैनल अलग होने के बाद अब संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में संगठन की करोड़ों की संपत्ति पर दोनों ही गुट दावा ठोक रहे हैं। नवीन गुप्ता पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद बैठक कर दावा पेश करने की बात कह रहे हैं। वहीं, अरुण वशिष्ठ ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय के ट्रस्टी के पास संपत्ति के संबंध में अधिकार सुरक्षित हैं। आमसभा में व्यापारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
मेट्रो प्लाजा स्थित संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय की कीमत आज करीब 1.5 करोड़ रुपये हैं। वहीं, पीएनबी बैंक में संगठन का लगभग 17.52 लाख रुपये जमा हैं। कैनरा बैंक में 1.2 लाख और 49 हजार की एफडी हैं। ऐसे में संगठन की संपत्ति को अपने अधिकार में लेने के लिए दोनाें ही गुट प्रयासरत हैं। अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन गुप्ता ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद संपत्ति के संबंध में पदाधिकारियों के साथ बैठकर निर्णय लिए जाएंगे। संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय पर अरुण वशिष्ठ पैनल ने कब्जा कर रखा है। पंजाब नेशनल बैंक खाते को यदि सीज नहीं कराया जाता है तो उसका प्रयोग अवैध कार्यों में महामंत्री अरुण वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष द्वारा किया जाना तय था। पूर्व में संगठन की साधारण सभा हो चुकी है, लेकिन अब अरुण वशिष्ठ पुन: साधारण सभा बुला रहे हैं। इसमें खाते से ही पैसा निकालकर खर्च किया जाता। कार्यालय के डेकोरेशन के नाम पर 2.5 लाख खर्च किए गए। इसका हिसाब नहीं दिया। नवीन गुप्ता ने आरोप लगाया कि महामंत्री अरुण वशिष्ठ कार्यालय की संपत्ति पर कब्जा रखना चाहते हैं। उधर, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन ने बताया कि कैनरा बैंक में 1.2 लाख और 49 हजार की दो एफडी हैं। वहीं, 22 अगस्त 2016 तक पीएनबी के खाते में 21.64 लाख जमा थे। मैं 2016 में पूरे पैसे का हिसाब दे चुका हूं।
विज्ञापन

9 लाख रुपये अपने पास रख, खाता किया सीज
संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि नवीन गुप्ता ने स्वयं नौ लाख रुपये अपने पास रखे और खातों को सीज करा दिया। अब वह नौ लाख रुपये का चुनाव कार्य में प्रयोेग कर रहे हैं। 21 दिसंबर को होने वाली आमसभा में इस संबंध में चर्चा की जाएगी। संगठन की पुस्तक छपवाने में 11 हजार से 31 हजार तक चंदा लिया जाता है। किताब 100 रुपये में बेची जा रही है। हम सभी पदाधिकारी पैसा इकट्ठा कर सभी कार्य कर रहे हैं। जिन संगठनों से पैसा लिया है उन्हें अभी तक रसीद भी नहीं दी गई। संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय में नवीन गुप्ता ट्रस्टी नहीं है। संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय के ट्रस्टी बिजेंद्र अग्रवाल, कमल ठाकुर, पवन मित्तल और नीरज त्यागी आदि हैं। संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय का प्रयोग संगठन के हित में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों के बयानों में मतभेद
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में मतदान सूची में गड़बड़ी के कारण व्यापारी एसोसिएशन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रह्लाद गुप्ता ने दावा किया कि वह गांधी मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं और महामंत्री अरविंद हैं। उनके नाम के स्थान पर मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष और महामंत्री पराग अग्रवाल को दर्शाया गया है। प्रह्लाद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 1500 रुपये की रसीद कटवाई है। रसीद पर कोषाध्यक्ष पवन मित्तल के हस्ताक्षर भी हैं। उधर, चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने कहा कि रसीद पहले 300 रुपये और फिर 1500 रुपये लिखकर काटी गई है। यह रसीद फर्जी है। कहा कि उस मार्केट के वर्तमान अध्यक्ष का स्वर्गवास हो चुका है और महामंत्री बेड पर हैं। उधर, अन्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मतदान सूची में मनोज का नाम गलत प्रकाशित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद गुप्ता ही गांधी मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। पिछले चुनाव में भी इस तरह विवाद हुआ था। रसीद चाहे नवीन गुप्ता काटें या पवन मित्तल दोनों ही रसीद चुनाव और मतदान के लिए मान्य हैं। रविवार को चुनाव कार्यालय में उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

नवीन गुप्ता पैनल का कंकरखेड़ा में स्वागत
कंकरखेड़ा। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव को लेकर नवीन गुप्ता पैनल की बैठक शनिवार को खिर्वा रोड स्थित गोयल मैरिज होम में हुई। इसमें नवीन गुप्ता ने बताया कि 23 दिसंबर को चुनाव होगा। उन्होंने व्यापारियों से समर्थन मांगा। इस दौरान संजय जैन, विजय आनंद, मनीष शर्मा, संगीत ग्रोवर, अंकुर गोयल, राजेश सिंघल, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, गुल्लू ठाकुर, नरेंद्र, संदीप गोयल, बंटी बहल, राजेश खन्ना, अंकुर गुप्ता, हर्ष एडवोकेट, देवेंद्र गोयल, नीरज पवार, धर्मपाल मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed