{"_id":"5e0bb4c08ebc3e87b75cacc3","slug":"say-girl-vishal-is-not-live-now-laward-news-mrt461469282","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से कह देना विशाल नहीं रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से कह देना विशाल नहीं रहा
विज्ञापन
दौराला में युवक की आत्महत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती टोल एंबुलेंस।
- फोटो : LAWARD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। कस्बा स्थित श्मशान घाट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने मरने से पहले मालिक को भेजे मेसेज में एक लड़की का मोबाइल नंबर भेजा था। साथ ही कहा कि युवती को बता देना कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा।
दौराला निवासी नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उनके खेतों पर कस्बे का ही सागर (20) पुत्र राजबीर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह साइकिल लेकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। मंगलवार सुबह श्मशान के आगे से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो कस्बे में आकर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मौके पर सुसाइड मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।
मौत से पहले भेजा था मेसेज
युवक सागर ने आत्महत्या करने से पहले अपने मालिक नवाब सिंह अहलावत के मोबाइल पर मेसेज भेजा। इसमें उसने एक युवती का मोबाइल नंबर भेजा और लिखा कि युवती से बता देना कि अब विशाल इस दुनिया में नहीं रहा। दरअसल सागर ने युवती को अपना नाम विशाल बता रखा था। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को शव की जानकारी मिलने के बाद अपने मोबाइल पर यह मेसेज देखा। पुलिस ने युवक द्वारा मोबाइल पर भेजे नंबर को मिलाया तो वह एक युवती का निकला।