फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sawan month four mondays special significance its how to please shiva shankar

सावन माह के चार सोमवार का खास महत्व, ऐसा करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Mon, 30 Jul 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Sawan month four mondays special significance its how to please shiva shankar
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला

सावन के पवित्र महीने में पहले सोमवार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। शिव भक्तों के लिए इसे ऊर्जा देने वाला महीना माना जाता है। इस दिन शंकर भगवान की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि सावन माह के पहले सोमवार को शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं सावन माह के चार सोमवार :-

विज्ञापन


कहा जाता है कि देवों के देव महादेव का प्रिय महीना है सावन। यही कारण है कि इस पूरे माह शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जुटी रहती हैं। इस माह में अनेक श्रद्घालु कांवड़ लेने जाते हैं। मान्यता है कि शिव की आराधना से जीवन में कठिनाईयों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्घि आती हैं।

विज्ञापन

कन्याओं को मिलता है मनवांछित वर

Sawan month four mondays special significance its how to please shiva shankar
शिव की आराधना करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को लेकर कहा जाता है कि भगवान शिव की पत्नी पार्वती ने शिव को पाने के लिए सोमवार का व्रत किया था। यही धारणा है कि इस दिन व्रत रखने और शिव की आराधना करने से कुंवारी लड़कियों को मनवांछित वर की प्राप्ति होती हैं।

ऐसे करें शिव आराधना
सोमवार को शिव की स्तुति के लिए सुबह तड़के उठकर स्नान करें और श्वेत वस्त्र धारण करें। शिव को गंगाजल से स्नान कराएं। शिवलिंग पर बिल्वपत्र, धतूरा, पुष्प व फल अर्पित करें। फल व मिठाइयों का भोग लगाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। दिन भर बिना आहार के रहें और शाम को शिव स्तुति के बाद भोग लगाकर अन्न ग्रहण करें। 

जीवन की बाधाएं दूर करता है व्रत 

कहा जाता है कि सोमवार का व्रत करने से बाधाएं दूर होती हैं और रूके कार्य पूर्ण होते हैं। यही नहीं रोग से मुक्ति लंबी आयु प्राप्त करने के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। सावन मास के सोमवार को मस्तक पर चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति प्राप्त होती है।

इस दिन होंगे सावन के सोमवार
आज सावन का पहला सोमवार है। इसके बाद दूसरा सोमवार अगस्त माह की 6 तारीख को होगा। दूसरे सोमवार को बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 13 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार होगा। इस दिन आप भगवान शिवशंकर के मंत्रों का उच्चारण कर मंत्र सिद्घि प्राप्त कर सकते हैं। 20 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है। इस दिन शिव आराधना करने से शत्रु पराजित होते हैं।

सावन में प्रसन्न होते हैं शिव
शास्त्रों व पुराणों के अनुसार सावन मास के पहले सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करने से शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। यही नहीं भक्तों को बाधाओं से भी मुक्ति दिलाते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed