{"_id":"68702858908ffc3aad092149","slug":"sawan-do-not-eat-curd-non-veg-and-fried-items-meerut-news-c-14-1-mrt1001-912525-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन: - दही, नॉनवेज और तली भुनी चीजें न खाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन: - दही, नॉनवेज और तली भुनी चीजें न खाएं
विज्ञापन
मेरठ। सावन का महीना शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस मौसम में बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सावन के महीने में साफ-सफाई रखने के साथ कुछ चीजों का खाने में परहेज करना चाहिए। इस मौसम में वायरल बीमारियां अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कई चीजों को खाने से बचना चाहिए, जैसे- दही, नॉनवेज और तली भुनी चीजें।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. ब्रजभूषण ने बताया कि सावन में दही, कढ़ी और रायते जैसे ठंडी प्रकृति वाले पदार्थों का सेवन वर्जित माना गया है। वैज्ञानिक कारण यह है कि सावन का मौसम नमी और बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जिससे इन खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां, संक्रमण और अपच की समस्या हो सकती है। इसी कारण सावन में इन चीजों से परहेज करना स्वास्थ्य दृष्टि से लाभकारी होता है। खाने के अलावा न दिनों में दिन में सोने से भी बचना चाहिए।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भगत सिंह ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार नमी और बदलते मौसम के कारण इनसे पाचन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सावन में ताजगी और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इन चीजों का सेवन टालना श्रेयस्कर होता है।
विज्ञापन
इस मौसम में वात बढ़ता है और इसी महीने में पित्त जमा होने लगते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में इस समय शरीर को फिट रखने के लिए वात को बढ़ाने वाले सभी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। वात बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को नहीं खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां भी नहीं लगेंगी।
सावन में क्या खाएं
पेय पदार्थ
सावन के व्रत में आप कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इनमें नींबू पानी, स्मूदी, नारियल पानी इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।
सूखे मेवे
सावन में आप सूखे मेवे ( ड्राई फ्रूट्स) का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। साथ ही शारीरिक कमजोरी दूर करने में असरदार होते हैं।
सब्जियां
सावन में आप कई तरह की सब्जियां जैसे- लौकी, कद्दू इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। यह शुद्ध और सात्विक आहार माना जाता है। तुरई और साबुज अनाज को डाइट में शामिल करें।
सावन में क्या न खाएं
सुबह उठकर चाय न पिएं, सुबह खाली पेट चाय पीने से पूरे दिन गैस बनी रहती है। इसके बजाय पूरे दिन कुछ न कुछ हल्का आहार लेते रहें।
अपने पेट को लंबे समय तक खाली न रखें। इससे इम्यून पावर वीक होती है, जिससे गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है।
अधिक तला-भुना न खाएं। इससे गैस, अपच और कब्ज की परेशानी हो सकती है।
दही क्यों न खाएं
दही खाने की भी बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में दही जमाते समय गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसकी वजह से इसके सेवन से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में दही जल्दी खट्टी भी हो जाती है।
दूध से क्यों परहेज करें
इस मौसम में खाना पचने की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में दूध पीने से बचना चाहिए। दूध शरीर में पित्त को बढ़ाता है।
नॉनवेज के क्या नुकसान
नॉनवेज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में कीटाणुओं का प्रजनन तेज हो जाता है। ऐसे में नॉनवेज खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता है। ये काफी गरिष्ठ भोजन होते हैं । इनको पचाने में समय लगता है, जिस कारण पेट में गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है।