फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sawan begins with a heavy downpour; the weather turns pleasant.

Meerut News: झमाझम बारिश से सावन की शुरूआत, मौसम हुआ सुहाना

Thu, 30 Jul 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sawan begins with a heavy downpour; the weather turns pleasant.
अधिकांश स्थानों पर 100 से नीचे पहुंचा एक्यूआई, दो दिन तक बारिश होने की संभावना
विज्ञापन

खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सावन की शुरूआत झमाझम बरसात से हुई। बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई और मौसम सुहाना बना रहा। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। प्रदूषण भी कम हो गया। अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 100 से कम रहा। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है।
दिनभर चली बादलों की आवाजाही के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दोपहर के बाद बारिश का दौर कुछ तेज रहा, जबकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे भी बारिश से खिल उठे। धान, मक्का, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित होगी। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं। अगले दो दिनों तक मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान सामान्य से कम बना रहेगा और उमस से राहत मिलती रहेगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 86 दर्ज किया गया। गंगानगर में 72, जयभीम नगर में 65, एमआईईटी कॉलेज में 124,
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवपुरम में 83 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed