फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Savi is India topper in 12th, Aalekh is district topper in 10th

12वीं में सावी इंडिया टॉपर, 10वीं में आलेख जिला टॉपर

Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Savi is India topper in 12th, Aalekh is district topper in 10th
शामली में  स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई ने मंगलवार 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार 10वीं में डीसेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना के आलेख शर्मा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। 12वीं में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी जैन ने मानविकी वर्ग में 99.80 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टॉपर बनने के साथ ही ऑल इंडिया स्तर पर रैंक एक पर रहकर जनपद का नाम रोशन किया। दोनों कक्षाओं में टॉपर रहे छात्र-छात्राएं रिजल्ट देखते ही खुशी से झूम उठे।
मंगलवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे और कक्षा 10वीं का दोपहर दो बजे जारी किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट निकालने में लग गए। टॉपर्स विद्यार्थियों का स्कूल से बुलावा आना शुरू हो गया। घोषित परिणाम में 12वीं में शामली के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी जैन ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला ही नहीं ऑल इंडिया टॉपर रहीं। जिले में दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की छात्रा हिमाचल बेनीवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर सिल्वर बेल्स शामली की छात्रा मुस्कान ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं 10वीं के परिणाम में प्रथम स्थान पर डीसेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना के आलेख शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के धैर्य गर्ग ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर स्कॉलर प्राइड स्कूल कमालपुर के छात्र धैर्य राज ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने परिजनों व मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

शामली में  स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडि

शामली में  स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed