फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saurabh the main accused in Lavish murder case died during treatment in the hospital

लविश हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ गोटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
saurabh the main accused in Lavish murder case died during treatment in the hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

लखनऊ में हुए लविश हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ गोटी की मेरठ मेडिकल में रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एक दिन पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मिंडकाली में हुई प्रशांत की हत्या के दौरान गोली लगने से घायल हुआ था। 

विज्ञापन


लखनऊ के मोहनलाल गंज स्थित फॉर्म हाउस पर गत 16 मई को लविश निवासी वाजिदपुर (बागपत) की हत्या कर दी गई थी। लविश के भाई प्रशांत ने सौरभ उर्फ गोटी निवासी गांव इटावा (मुजफ्फरनगर) व अनिल उर्फ धनपत निवासी ककड़ीपुर (बागपत) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


शनिवार तड़के गांव मिंडकाली के जंगल में प्रशांत की लाश मिली थी और पास ही हत्यारोपी सौरभ उर्फ गोटी भी घायल मिला था। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि सौरभ को पांच गोलियां लगीं थीं। रविवार दोपहर मेरठ के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, शाम को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत की हत्या में भी सौरभ उर्फ गोटी व अनिल आरोपी बनाए गए थे। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अनिल उर्फ धनपत की धरपकड़ का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed