फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Whether video of Muskaan-Sahil's arrest was made or not

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की गिरफ्तारी का वीडियो बनाया या नहीं, कोर्ट में विवेचक ने दिया ये जवाब

Wed, 07 Jan 2026 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Jan 2026 10:33 PM IST
सार

Meerut News: ब्रह्मपुरी में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। इस मामले में दोनों जेल में हैं और कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। 

विज्ञापन
Saurabh murder case: Whether video of Muskaan-Sahil's arrest was made or not
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय में बुधवार को ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में विवेचक रहे इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की गवाही पर बचाव पक्ष की वकील ने जिरह की। सवालों के जवाब में विवेचक ने बताया कि सौरभ की हत्या की जानकारी पर उन्होंने पहले मुस्कान को और बाद में उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को उसके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी कराने के प्रश्न पर कहा, थाने में कैमरे लगे हैं। सभी फुटेज ई-साक्ष्य एप पर है।
विज्ञापन

 

जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे इंस्पेक्टर व विवेचक रमाकांत पचौरी की गवाही पर जिरह जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे और मुस्कान-साहिल की अधिवक्ता रेखा जैन की मौजूदगी में हुई। रेखा जैन के सवालों का जवाब देते हुए विवेचक ने बताया कि सौरभ की हत्या की प्राथमिकी के बाद पहले मुस्कान और बाद में साहिल शुक्ला की गिरफ्तारी की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्रवाई उच्चाधिकारियों की जानकारी के बाद की गई थी। फिल्ड यूनिट ने भी मौके पर जांच की थी। नीले ड्रम की बरामदगी से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम कराने तक वह मौजूद रहे। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि विवेचक के बयान पर जिरह पूरी हो गई है। अदालत ने अब फील्ड यूनिट प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंशुल कुमार को गवाही के लिए 13 जनवरी को तलब किया है।
 
विज्ञापन

इन गवाहों की हो चुकी है गवाही
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 15 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इनमें मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान,कैब चालक अजब सिंह, पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह और चार्जशीट दाखिल करने वाले विवेचक इंस्पेक्टर रमकांत पचौरी की गवाही हो चुकी है।

यह था हत्याकांड
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम कर चुका था। वह लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आया। सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की तीन मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं। नवंबर में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed