Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Seeing Muskaan, the shopkeeper said - She was the one who had bought the blue drum

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान को देखकर बोला दुकानदार- इसने ही मुझसे खरीदा था नीला ड्रम... प्रेग्नेंसी पर आई ये अपडेट

Thu, 28 Aug 2025 10:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Aug 2025 10:44 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। दोनों ने सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भर दिए थे। ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था।  

विज्ञापन
Saurabh murder case: Seeing Muskaan, the shopkeeper said - She was the one who had bought the blue drum
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन की कोर्ट में गवाही हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायालय में साहिल शुक्ला और मुस्कान की पेशी हुई। मुस्कान को देखकर ड्रम विक्रेता ने कहा- हां साहब ये ही वह महिला है, जिसने उसकी दुकान से नीला ड्रम खरीदा था। दुकानदार ने कहा, मुस्कान ने ड्रम खरीदते समय कहा था कि उसे अनाज रखना है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार और चाकू छुरी विक्रेता राकेश की गवाही हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को घंटाघर पर ड्रम की दुकान करने वाले सैफुद्दीन की कोर्ट में गवाही हुई। दोपहर बाद सैफुद्दीन के बयान दर्ज हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुस्कान और साहिल शुक्ला की पेशी हुई। कोर्ट में सैफुद्दीन ने कहा कि चार मार्च को मुस्कान उसकी दुकान पर पहुंची थी। उसने ड्रम के दाम 1100 रुपये बताए थे, महिला ने कोई सौदेबाजी नहीं की और 1100 रुपये में ही नीला ड्रम खरीद लिया। जब नीले ड्रम में शव छुपाने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ, तब पता चला कि उसके यहां खरीदे गए ड्रम को ही वारदात में प्रयोग किया गया है।
 
विज्ञापन

काला ड्रम लेने आई थी मुस्कान
बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने सवाल किया कि कैसे पहचाना कि ये ही वह महिला है, तब दुकानदार सैफुद्दीन ने कहा कि मुस्कान काला ड्रम लेने आई थी, मगर मेरे पास नीला ड्रम था, काला ड्रम नहीं मिलने पर वह नीला ड्रम ही खरीदकर ले गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ड्रम विक्रेता की गवाही पर न्यायालय में बृहस्पतिवार को भी जिरह होगी।
 

मुस्कान का हुआ अल्ट्रासाउंड
जेल में बंद गर्भवती मुस्कान का बुधवार को मेडिकल कॉलेज में रुटीन में अल्ट्रासाउंड किया गया। उसे जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से अल्ट्रासाउंड होने के बाद फिर से जेल लाया गया। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसकी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की पेशी कराई गई।


 

यह था हत्याकांड
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के नीले ड्रम में भर दिए थे। ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed