फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Sahil's brother came to meet him in jail and cried

सौरभ हत्याकांड: जेल में मुलाकात करने पहुंचा साहिल का भाई, रोया

Sun, 11 May 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Sahil's brother came to meet him in jail and cried
मेरठ। सौरभ की हत्या के आरोपी साहिल से जेल में मिलने उसका भाई दिव्यांश पहुंचा। दोनों भाईयों ने दस मिनट तक मुलाकात की। फिर दोनों ही रोने लगे। इससे पहले उसकी नानी 25 मार्च को साहिल से मिलने के लिए पहुंची थी। मुस्कान से मिलने अब तक कोई नहीं आया है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में मुस्कान और साहिल बंद हैं। विवेचक इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी ने एक सप्ताह पूर्व एएसपी ब्रह्मपुरी की पेशी में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जेल में पहुंचे साहिल के भाई दिव्यांश को मुलाकात कराने के लिए मुलाकाती बैरक में लाया गया। यहां दोनों आमने-सामने करीब 10 मिनट तक बैठे। दोनों के बीच हाल-चाल से बातचीत की शुरुआत हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल का भाई दिव्यांश मुलाकात करने के लिए आया था। वह भाई को देखकर भावुक हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed