फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Muskan was arrested first and then Sahil Shukla.

सौरभ हत्याकांड: पहले मुस्कान और बाद में साहिल शुक्ला को किया था गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Muskan was arrested first and then Sahil Shukla.
मेरठ। अदालत में ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को इस केस की पहले विवेचक रहे सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की गवाही पर बचाव पक्ष की वकील ने जिरह की। सवालों के जवाब में विवेचक ने बताया कि सौरभ की हत्या के बाद उन्होंने पहले मुस्कान को और फिर उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को उसके घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई रहे कर्मवीर सिंह के गवाही जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे और मुस्कान-साहिल की अधिवक्ता रेखा जैन की मौजूदगी हुई। गवाही के साथ ही जिरह के दौरान बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन सवालों का जवाब देते हुए कर्मवीर सिंह ने बताया कि सौरभ की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर उन्हें इस मामले की जांच मिली थी। उन्होंने पहले मुस्कान और बाद में साहिल शुक्ला की गिरफ्तारी की थी। कमरे में अंदर नीला ड्रम रखा था। उसमें सीमेंट बालू भरा था। उसमें ही सौरभ की लाश थी। ड्रम को उठाकर मोर्चरी भिजवाया। वहां ड्रम काटा गया तो अंदर से सौरभ की चार टुकड़ो में शव मिला था। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि अदालत ने अब इस केस की विवेचना करने वाले ब्रह्मपुरी थानेदार रमाकांत चौधरी को गवाही के लिए 9 दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन

--------
अभी तक 14 गवाहों के हो चुके हैं बयान
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 14 गवाहों के बयान हो चुके है। इनमें मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान,कैब चालक अजब सिंह और पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह था हत्याकांड
मेरठ। लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed