फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Mobile company's nodal officer testifies in court

सौरभ हत्याकांड : मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी की कोर्ट में हुई गवाही

Thu, 22 Jan 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Mobile company's nodal officer testifies in court
- पुलिस के मांगने पर सौरभ और मुस्कान के फोन की सीडीआर निकलवाकर देने की बात कही
विज्ञापन

- अब फील्ड यूनिट प्रभारी को 30 जनवरी को किया तलब
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। न्यायालय में बृहस्पतिवार को ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जियो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार की गवाही हुई। उन्होंने अदालत में बताया कि विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी के मांगने पर उन्होंने कंपनी की ओर से मुस्कान और सौरभ के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवा कर पुलिस को दी थी।
जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में सौरभ हत्याकांड की सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को जियो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार की गवाही हुई। बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने सीडीआर के संबंध में सवाल किए। जिस पर उन्होंने बताया कि पुलिस के मांगे जाने पर सीडीआर दी गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि अदालत ने अब फील्ड यूनिट प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंशुल कुमार को गवाही के लिए 30 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

-------
अब तक 16 गवाहों के हो चुके बयान
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 16 गवाहों के बयान हो चुके है। इनमें मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान, कैब चालक अजब सिंह, पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह और चार्जशीट दाखिल करने वाले विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, जिया मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह था मामला
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम कर चुका था। वह लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आया। सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की तीन मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं। नवंबर में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed