फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Charge sheet prepared against Muskaan and her lover Sahil, know when it will be presented

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के खिलाफ चार्जशीट तैयार, जानें कब की जाएगी कोर्ट में पेश

Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए थे। इस मामले में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
Saurabh murder case: Charge sheet prepared against Muskaan and her lover Sahil, know when it will be presented
साहिल, मुस्कान और सौरभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर लिया है। मंगलवार को विवेचक इसे सीओ को सौंपेंगे। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को कोर्ट से दोनों की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
विज्ञापन

 

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। इस मामले में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने विवेचक को तलब करके जांच की स्थिति के बारे में पूछा था। एसएसपी के मुताबिक विवेचक ने चार्जशीट तैयार कर ली है। मंगलवार को वह सीओ को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed