शूटर सौरभ चौधरी को मिली बड़ी कामयाबी, ISSF में स्वर्ण के साथ ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने दिल्ली की कर्णी शूटिंग रेंज में चल रहे आई एसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल कर एक बड़ी कामयाबी पाई है।
सौरभ चौधरी ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रविवार को आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और देश के लिए टोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित किया।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में सौरभ ने दस मीटर एयर पिस्टल की पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के अपने क्रम को भी जारी रखा है। सर्बिया के दामी मिकेच 239.3 अंक के स्कोर से पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहे जबकि कांस्य पदक चीन के वेई पांग ने हासिल किया जिन्होंने 215.2 अंक का स्कोर बनाया।
सौरभ ने आठ पुरूषों के फाइनल में दबदबा बनाया और रजत पदकधारी से 5.7 अंक आगे रहे। इस तरह उन्होंने अंतिम शाट से पहले ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था। अच्छी शुरूआत के बावजूद सौरभ पहली सीरीज के बाद सर्बियाई निशानेबाज के साथ बराबरी पर थे। दूसरी सीरीज में भी इस चैम्पियन निशानेबाज ने अच्छी फार्म जारी रखी और पहला स्थान हासिल किया।
खुशी मनाने वालों में कोच अमित श्योरान, मोनू कुमार, सचिन शर्मा, आसिफ बालियान, अनिरुद्ध सिंह, नकुल सिंह, गगन धामा, सुधांशू जैन, राजीव जैन, सुंदर सिंह राठी, नवाब सिंह राणा आदि थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/