फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saubh made witness against maulana

धर्मांतरण में मौलाना कलीम के खिलाफ गवाही देगा लावड़ का सौरभ गुप्ता, एटीएस ने उठाया

Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
saubh made witness against maulana
धर्मांतरण में सौरभ गुप्ता को मौलाना के खिलाफ गवाह बनाने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को रिमांड पर लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटा ली है। आठ साल पहले खतौली में धर्मांतरण के मामले में मौलाना के खिलाफ लावड़ का सौरभ गुप्ता गवाही दे सकता है। एटीएस सौरभ को अपने साथ लेकर गई है। आठ साल पहले सौरभ और उसके एक साथी का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी सुरक्षा एजेंसी को मिली है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
अवैध धर्मांतरण और विदेश से फंडिंग लेने के मामले में फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी को चार दिन पहले एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल में कई सुबूत मौलाना के खिलाफ एटीएस को मिले हैं। एटीएस ने 10 दिन की रिमांड पर मौलाना कलीम को लिया हुआ है। रविवार को एटीएस की टीम ने लावड़ से सौरभ गुप्ता नाम के युवक को ले गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि एक लड़की से सौरभ गुप्ता का प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसके बाद खतौली में सौरभ गुप्ता और उसके एक साथी का धर्मांतरण कराया गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो उसने वापस हिंदू धर्म अपना लिया था। सुरक्षा एजेंसी को जानकारी मिली है कि सौरभ का धर्मांतरण मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कराया था। वह एक जनप्रतिनिधि से भी मिले थे और खतौली थाने में जानकारी दी थी। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने कहा कि खतौली प्रकरण की जानकारी मिली है, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण के शिकार बन सकते गवाह
जिन गैर मुस्लिम लोगों का धर्मांतरण हुआ, उनका पता लगाने के लिए एटीएस लगी हुई है। मौलाना से इसके बारे में काफी पूछताछ की गई है। मेरठ जोन में धर्मांतरण के नए कानून के तहत नौ मुकदमे दर्ज हुए। जिसमे तीन मुकदमे मेरठ में मुंडाली, सरधना और कंकरखेड़ा थाने में लिखे है। इन सब मुकदमों के बारे में एटीएस ने जानकारी लेकर धर्मांतरण के शिकार हुए लोगों का पता निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed