फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   satta ki hanak

सत्ता की हनक दिखाई तो बनाया बंधक

Fri, 15 Jul 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 15 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
satta ki hanak
कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
 खुद को मुलायम सिह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बताने वाले अनुराग गोस्वामी ने नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर सत्ता हनक दिखाई तो निगम कर्मी बिगड़ गए। उन्होंने उसे बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया।
विज्ञापन

नगरायुक्त का कहना है कि अनुराग छह सफाई कर्मियों की नियुक्ति कराने का दबाव बना रहा है।बृहस्पतिवार  शाम लगभग चार बजे नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर बैठक चल रही थी। इस दौरान सपा नेता सुभाष गोस्वामी का पुत्र अनुराग गोस्वामी वहां पहुंचा। नगरायुक्त केअर्दली अरुण के मुताबिक उसे रोकने की कोशिश की और बताया कि अभी बैठक चल रही है तो वह अभद्रता पर उतर आया। कहा कि वह एक मिनट में वर्दी उतरवा देगा।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, स्टेनो रामपाल तथा अन्य कर्मचारी बाहर आ गए। नगरायुक्त ने अनुराग हो जमकर डांटा और कहा कि बार बार उनकेकार्यालय पर बिना बुलाए क्याें आते हो। नगरायुक्त ने आरोप लगाया कि अनुराग छह सफाई कर्मी भर्ती कराने के दबाव बना रहा है। बार बार फोन कर रहा है। इस बीच नगरायुक्त ने एसपी सिटी को फोन कर सारी जानकारी दी और अनुराग को वहीं बैठा लिया। इस पर  अनुराग मान मनोव्वल पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग बोला, फोन करके बुलाया
आधा घंटे बाद सीओ सिविल लाइन बाबा साहेब वीर कुमार एवं इंस्पेक्टर एसके राणा मयफोर्स मौकेपर पहुंचे और मामले को संभाला। अनुराग के पिता भी वहां पहुंच गए। मामला निपटाकर अनुराग को छुड़वाया गया। उधर अनुराग गोस्वामी का कहना है कि नगर निगम में हो रहे घोटाले को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल सुबह ही कमिश्नर से मिला था। अन्य शिकायतों की भी जांच चल रही है। इससे क्षुब्ध होकर उन्हें फोन कर बुलाया गया और बंधक बनाकर अभद्रता की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed