फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   satchel call a young girl for tereatment after thadt do rape

मेरठ: इलाज के बहाने झोलाछाप ने युवती को बुलाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Aug 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
satchel call a young girl for tereatment after thadt do rape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ से सटे मवाना में एक युवती को क्लीनिक चलाने वाले मवाना निवासी झोलाछाप ने इलाज के बहाने अपने घर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। वहीं, पीड़ित को लिए मेरठ भेज दिया है।
विज्ञापन


मेरठ निवासी एक युवती कुछ दिन पहले अपनी सहेलियों के साथ हस्तिनापुर घूमने आई थी। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसकी सहेलियां हस्तिनापुर में मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी झोलाछाप खलील की क्लीनिक पर ले गईं। वहां झोलाछाप ने दवा दी। जिससे युवती को लाभ हुआ।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि मंगलवार को उसके पेट में फिर दर्द हुआ तो उसने झोलाछाप को फोन किया। इस पर झोलाछाप ने उसे मवाना बुलाया। युवती का आरोप है कि वह झोलाछाप के पास पहुंची तो आरोपी उसे एक मकान में ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया। इस पर युवती ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजन मवाना पहुंचे तथा पीड़िता को ले आए। इस बाबत थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे चिकित्सकीय जांच के लिए मेरठ भेज दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में दबिश दी गई परंतु हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed