फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sardi mausam me paara saamaanye se paar

सर्दी के मौसम में पारा सामान्य से पार

Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
sardi mausam me paara saamaanye se paar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलते ही दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। दिन में 27.3 डिग्री तो रात में तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान से 22 और 23 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण से मौसम अभी से गर्म होना शुरू हो गया है। दिन में कभी हवा तेज तो कभी शांत हो रही है। मौसम ऐसा बदला कि इस सर्दी के सीजन में मंगलवार का दिन पिछले छह साल में सबसे अधिक गर्म रहा है। पिछले छह साल में अधिकतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहा था। मंगलवार को एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .7 डिग्री व रात के तापमान में 5.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


यह होना चाहिए तापमान
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन और रात का तापमान इतनी जल्दी सामान्य से ऊपर पहुंचना ठीक नहीं है। इस मौसम में दिन का सामान्य तापमान 20-22 डिग्री तो रात का तापमान 8-9 डिग्री तक होना चाहिए। आगामी 22 और 23 फरवरी को वेस्ट यूपी में फिर से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम फिर बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed