फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Strikers and Hasanpur Warriors won their matches.

Meerut News: सरधना स्ट्राइकर और हसनपुर वॉरियर्स ने जीते मैच

Wed, 26 Aug 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sardhana Strikers and Hasanpur Warriors won their matches.
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम और शानदार बल्लेबाजी करने वाले शाकिब और अभिजीत
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

शाकिब और अभिजीत ने खेली शानदार पारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें सरधना स्ट्राइकर और हसनपुर वॉरियर्स की टीम ने मैच जीते। इसमें शाकिब और अभिजीत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
अंडर 17 वर्ग में पहले मैच में सरधना स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 बनाए। इसमें शाकिब ने 70, देवांश ने 40, शहबाज ने 40, अली ने 38 और अजहर ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने 4 विकेट, प्रमजोत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माछरा सनराईजर्स की टीम 19.1 ओवर में 197 रन ही बना सकी। टीम की ओर से असकान ने 43, अक्ष ने 42, देव ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अहद ने तीन, शाकिब ने दो, अर्नव ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हसनपुर वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसमें अभिजीत ने 74, जैद ने 42, समीर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्य ने तीन, शिव ने दो, यश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखौदा की टीम ने 19.2 ओवर में 210 रन बनाए और 11 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से रिहान ने 48, सुहैल ने 42, साहिल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने दो, जैद ने दो, विवेक ने दो, हिमांशु ने दो, प्रिंस ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर 14 के मैच किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में खेले जाएंगे। दिन रात के मैचों का भी आयोजन किया जाएगा।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम और शानदार बल्लेबाजी करने वाले शाकिब और अभिजीत

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम और शानदार बल्लेबाजी करने वाले शाकिब और अभिजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed