फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Striker defeated Hasanpur Warrior by two wickets.

Meerut News: सरधना स्ट्राइकर ने हसनपुर वॉरियर को दो विकेट से हराया

Tue, 25 Aug 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sardhana Striker defeated Hasanpur Warrior by two wickets.
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल मैच में मंगलवार को अंडर 17 वर्ग में सरधना स्ट्राइकर और हसनपुर वॉरियर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें सरधना स्ट्राइकर ने 2 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

हसनपुर वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें शिवम ने 38, अभिजीत ने 37, समीर और हमजा ने 32- 32 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने 4, शाकिब ने 3, शिव ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरधना स्ट्राइकर की टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त किया और 2 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अर्णव ने 40, विवेक ने 39, अली ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने 3, समीर ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर 17 में सरधना स्ट्राइकर, माछरा, खरखोदा, हसनपुर के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed