फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana News: The cleaning workers have ruckus beat up the EO in Meerut

यूपी: सफाई कर्मियों ने किया जमकर हंगामा, ईओ के साथ मारपीट, कनपटी पर पिस्टल तानने का आरोप, ये है मामला

Tue, 22 Feb 2022 09:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

मेरठ में सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ईओ के साथ मारपीट भी की गई और फिर कनपटी पर पिस्टल तान दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Sardhana News: The cleaning workers have ruckus beat up the EO in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में नगर पंचायत सिवाल खास कार्यालय पर वेतन काटने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। इस दौरान ईओ के साथ मारपीट भी की गई। ईओ का आरोप है कि उन्हें एक घंटा बंधक बनाए रखा और पिस्टल से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


वहीं, सफाई कर्मियों ने ईओ पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ईओ को डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा है। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सिवाल खास में मंगलवार को संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों को वेतन दिया जा रहा था। इस दौरान ईओ सिवाल नगर पंचायत शैलेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद थे। सफाई कर्मियों ने कम वेतन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ईओ के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उनकी पिस्टल छीनकर उन्होंने कनपटी पर लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सफाई कर्मियों का कहना है कि वह कम वेतन देने का विरोध कर रहे थे। ईओ ने उन पर पिस्टल तानकर उन्हें डराया और अभद्रता की। ईओ शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन पति गुलजार, वकील, सभासद जावेद, इस्लाम, सफाईकर्मी जितेंद्र, यूनुस, इमरान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण

वहीं रात में नगर पंचायत सिवाल खास के सफाई कर्मी भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जानी थाने पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट लिखवाने को लेकर हंगामा किया। सफाई कर्मियों के साथ आए सौराज वाल्मीकि के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अधिकारियों के आदेश लाने को कहा है। वह इस संबंध में बुधवार को उच्चाधिकरियों से मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि जांच के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। ईओ ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed