फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana church Sant Francis Kalishta says Only Hindus are safe in India

धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ट बोले- भारत में सिर्फ हिंदू सुरक्षित, खतरे में अन्य धर्म के लोग

Wed, 09 May 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरधना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरधना Updated Wed, 09 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sardhana church Sant Francis Kalishta says Only Hindus are safe in India
धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ट - फोटो : अमर उजाला

एतिहासिक चर्च में मंगलवार को माता मरियम के दरबार में मेरठ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ट ने भारत में अल्पसंख्यक को खतरे में बता डाला। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में केवल हिंदू ही सुरक्षित हैं। अन्य धर्म के लोग खतरे में हैं। इस देश में केवल हिंदू ही रहे, इसी मानसिकता से काम किया जा रहा है और संविधान को बदला जा रहा है। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक और संविधान की सलामती के लिए वर्तमान केंद्र सरकार की लोकसभा चुनाव 2019 में वापसी न होने की मन्नत मांगी गई। साथ ही दुआ भी कराई गई। यूपी के मेरठ जिले के सरधना में स्थित चर्च में फ्रांसिस कलिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में तुच्छ मानसिकता वाले लोग देश की बागडोर संभाले हैं।
विज्ञापन


माता मरियम उनके साथ से सत्ता छीन ले। उन्होंने कहा 15 मई से कर्नाटक में होने वाले चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। लोकसभा चुनाव में दोबारा वर्तमान सरकार की वापसी न हो उसके लिये देशभर के राज्यों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अमन, शांति, भाईचारा और बीमारी व रोगों से बचाव और दीन दुखियों की सहायता के लिये माता मरियम के दरबार में श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं। वहीं, फादर भी तमाम जाति धर्म व मजहब से ऊपर उठकर देश और विश्व में अमन अमान की दुआ कराते हैं।

Sardhana church Sant Francis Kalishta says Only Hindus are safe in India
फाइल फोटो

एतिहासिक चर्च सरधना के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए माता मरियम के दरबार में मेरठ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष द्वारा विशेेष प्रार्थना कराई गई।

वर्तमान की केंद्र सरकार को सत्ता से कैसे दूर किया जाएगा उसके लिए क्या योजना है। उसके बारे में भी श्रद्धालुओं को बताया गया। आने वाले समय में इस देश में अल्पसंख्यकों का रहना दूभर हो जाएगा। 

इस देश का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ट ने कहा कि देशभर के राज्यों और सभी धर्म प्रांतों में जन जागरण अभियान की तैयारी की रूपरेखा बनाई जा चुकी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed