फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Bar Association took refuge in court against the policemen

पुलिसकर्मियों के खिलाफ सरधना बार एसोसिएशन ने ली कोर्ट की शरण

Thu, 24 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sardhana Bar Association took refuge in court against the policemen
सरधना। पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोशित सरधना बार एसोसिएशन ने कोर्ट की शरण ली है। वहीं, पुलिस के विरोध में अधिवक्ता जल्द सांकेतिक हड़ताल व धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। अधिवक्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

नगर के टाउन हाॅल रोड निवासी अधिवक्ता व सरधना बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री डॉ. रविंद्र के साथ कस्बे की चौकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। पुलिस अधिवक्ता को आरोपी की तरह बाइक पर बैठाकर थाने ले गए और हवालात में बंद कर दिया था। थाने पहुंचे स्थानीय लोगों व महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। इस प्रकरण में अधिवक्ता ने मेरठ बार एसोसिएशन के साथ एसएसपी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मंगलवार को सरधना बार एसोसिएशन की आपातकाल बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सीओ से मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी पर आरोपी पुलिसकर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी लगातार फोन पर धमकी देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस प्रकरण में प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीआईजी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अनदेखी को लेकर अधिवक्ताओं ने कोर्ट की शरण ली है। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने बताया कि कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed