फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardar Patel's life achievements highlighted at the photo exhibition.

Meerut News: चित्र प्रदर्शनी में बताई सरदार पटेल की जीवन उपलब्धियां

Sun, 16 Aug 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's life achievements highlighted at the photo exhibition.
सीसीएसयू में सरदार पटेल के 150 वें जन्म वर्ष पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय और झुग्गी-झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन ( स्लम फाउंडेशन ) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, दर्शन और उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले के माध्यम से उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और योगदान की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और स्लम फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला रहे। स्लम फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश्वर डे ने बताया कि अगले सप्ताह गाजियाबाद में युवाओं और बच्चों की भागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पंडित सुनील भराला ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने आजादी के समय बिखरते हुए भारत को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक सूत्र में बांधा था। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज को आज स्लम फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की आवश्यकता है विशिष्ट अतिथियों में छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, सुंदरलाल वर्मा, हरपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, अजय गुप्ता, अरुण वशिष्ठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed