फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardar Patel united the princely states of the country: Kunwar Brijesh Singh

सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोया : कुंवर बृजेश सिंह

Fri, 31 Oct 2025 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel united the princely states of the country: Kunwar Brijesh Singh
रन फॉर यूनिटी मैराथन में हिस्सा लेते छात्र स्रोत पुलिस
श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहटा। गांव रासना में स्थित श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जनपद स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंडता का स्वरूप दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। युवा पीढ़ी ही देश की असली शक्ति है।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर की जनपदीय दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष वर्ग में आदित्य त्यागी ने पहला, संदीप भाटी ने दूसरा और विनीत ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, राशि द्वितीय और गुड़िया तृतीय रहीं। विजेताओं को कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल ने सम्मानित किया। महाविद्यालय सचिव प्रदीप त्यागी ने अतिथियों, प्रतिभागियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। सह संयोजक प्रदीप त्यागी रहे। संचालन डॉ. संदीप, हरमीत सिंह और योगवीर ने किया। इस दौरान सिंह गोस्वामी, विमल शर्मा, ठाकुर दिनेश सिंह, मदनपाल सिंह, पूर्व विधायक रणवीर राणा, मोहन गुर्जर, एसडीएम दीक्षा जोशी, डीपीआरओ वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
युवाओं में दिखा राष्ट्रप्रेम और एकता का जज्बा
मवाना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया और स्कूल-काॅलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
कोतवाली से सुभाष बाजार चौकी तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के अलावा थाने के समस्त उपनिरीक्षक और सिपाही मौजूद रहे। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में रन फार यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सुभाष चौक तक निकाली गई।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा में इतिहास प्रवक्ता कविता रस्तोगी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या आशा भारती ने बताया कि सरदार पटेल के चित्र के सम्मुख स्टाफ व छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। पोस्टर प्रतियोगिता में इलमा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बाल भारती पब्लिक स्कूल में भारत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। अध्यापिका साक्षी निर्वाल ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के बारे में बताया। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित किया और समस्त स्टाफ ने पुष्पांजलि अर्पित की पुष्पांजलि अर्पित की। रन फॉर यूनिटी एकता के लिए दौड़ लगाई गई। छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई।
एएस इंटर काॅलेज में रन फॉर यूनिटी, पोस्टर प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता शपथ एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पूनम जालौन, एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया।
----------
पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई
परीक्षितगढ़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई। थाना प्रभारी विजय कुमार राय व चेयरमैन हिटलर त्यागी ने सरदार वल्लभ भाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नगर पंचायत परीक्षितगढ़, तेजस्वनी मिशन शक्ति, सद्भावना फाउंडेशन का योगदान रहा। इस दौरान एसआई आरती यादव, वंदना, रीना, संदीप गौतम, पवन त्यागी, चीनू यादव, स्वाति चौधरी, डॉ. भावना शर्मा, बैजनाथ त्यागी, साक्षी पंवार, डॉ. अमित, विष्णु अवतार रूहेला आदि रहे।
-----------
रन फॉर यूनिटी में दौड़े क्षेत्र के ग्रामीण
जानीखुर्द। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जानी व आसपास के ग्रामीणों और छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत जानी स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज से हुई। दौड़ में सीएलएम इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और जानी थाना पुलिस कर्मी शमिल रहे। दौड़ का अयोजन जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने किया।
----------
देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें
हस्तिनापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित मैराथन को थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिसकर्मियों के साथ युवा और आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें।

-----------
सौहार्द बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
सरूरपुर/सरधना। सरदार पटेल की जयंती पर बृहस्पतिवार रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरूरपुर में कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने की। दौड़ सरूरपुर थाना परिसर से शुरू होकर करनावल गेट तक आयोजित की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में सौहार्द बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सरधना में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने झंड़ी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कस्बा पुलिस चौकी से मेरठ रोड गत्ता फैक्टरी तक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के साथ नगर के सैकड़ों लोगों ने दौड़ में भाग लिया। इस दौरान एनुद्दीन शाह, सुहैल कुरैशी, शावेज अंसारी, शहजाद, नईम प्रधान, शानू जैन, ललित गुप्ता, राहुल आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed