फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saraswati Public School won the gold medal in Kabaddi.

Meerut News: कबड्डी में सरस्वती पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता

Sun, 13 Sep 2026 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Public School won the gold medal in Kabaddi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक अंबिएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बागपत में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अंडर 19 में स्वर्ण, अंडर 14 में रजत पदक जीता। टीम ने लगातार पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया।
परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में तीनों वर्ग में प्रतिभाग किया। इसमें सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने अंडर 19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टीम पिछले 5 वर्ष से लगातार इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही और स्वर्ण पदक जीतती आई है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने अलक्षी पब्लिक स्कूल उत्तराखंड की टीम को फाइनल में 25-05 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया और पदक जीता। अंडर 14 के फाइनल मैच में स्कूल की टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा। अंडर 17 वर्ग में टीम क्वार्टर फाइनल में ही हार गई। इस मौके पर निदेशक अजय शर्मा, विनय गहलौत, कोच गुरवीर सिंह, किरनपाल सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमार आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed