फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sapa cycle help in collection for town hall

सपा की साइकिल के सहारे टाउन हॉल में अवैध वसूली  

Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
sapa cycle help in collection for town hall
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सपा सरकार के समय शहर में शुरू हुए पार्किंग ठेकों पर अवैध वसूली अभी बंद नहीं हुई है। अभी भी सपा के चुनाव चिह्न साइकिल की छपी पर्चियाें पर वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। टाउन हॉल में नगर निगम की नाक की नीचे हो रही वसूली की पर्ची पश्चिमी कचहरी मार्ग के नाम से दी जा रही हैं। अफसर यह गोरखधंधा जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने शहर की सड़कों पर अवैध वाहन पार्किँग में हो रही वसूली के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जहां एक दिन पहले दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के बाहर नगर निगम की लिखी पर्चियों पर अवैध शुल्क वसूली होती मिली, वहीं शनिवार को नगर निगम की नाक के नीचे टाउन हॉल परिसर में सपा की साइकिल की पर्चियों पर वाहनों से वसूली होती पायी गई। 
विज्ञापन

 अमर उजाला टीम घंटाघर के निकट टाउन हॉल मेें संचालित अवैध वाहन पार्किंग में पहुंची। यहां पर दो लोग कार्यालय खोलकर बैठे थे। एक युवक आने वाले वाहनों को इधर-इधर खड़े करा रहा था। कार्यालय में बैठे दोनों लोग वाहन स्वामियों को 10, 50 और 100 रुपये की पर्ची थमा रहे थे। पर्ची पर जहां चौधरी कार पार्किंग लिखा है, वहीं उस पर सपा का चुनाव चिह्न साइकिल भी छपा है। इतना ही नहीं, पर्ची पर फर्जीवाड़ा यही खत्म नहीं हुआ बल्कि एक तरफ जहां चौधरी कार पार्किँग का पता पश्चिम कचहरी गेट छपा है, वहीं मोहर लगाकर एक कोने में पर्ची पर टाउन हॉल पार्किंग और डेट भी डाली हुई है। खुलेआम जनता से लूट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को खत्म, वसूली जारी 
नगर निगम ने टाउन हॉल की पार्किँग का ठेका सपा नेता सरवत चौधरी के नाम छोड़ा हुआ था। जिसका कार्यकाल बीती 31 मार्च को खत्म हो गया। लेकिन वाहन पार्किंग अभी भी चल रही है। वाहनों से शुल्क वसूली निगम के कर्मचारी नहीं बल्कि सपा नेता के कर्मचारी ही कर रहे हैं। इस पार्किंग में प्रतिदिन करीब एक लाख से भी अधिक की वसूली होती है। इसके बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों ने पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। 


अवैध वसूली पर अपर नगरायुक्त को जांच
मेरठ। शहर में वाहन पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा शनिवार को सख्त नजर आए। उन्होंने कैंप कार्यालय पर बैठक कर अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी को निर्देश दिए कि वे वह अवैध वाहन पार्किंगों के सत्यापन के लिए टीम लगाएं। इसकी रिपोर्ट तैयार करें। जिसमें वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली करने वाले लोगों के नामों का भी उल्लेख करें। ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा सके। नगरायुक्त ने कहा कि अवैध पार्किंग चला रहे जो लोग नगर निगम के नाम से पर्ची देकर अवैध पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जनता से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अपर नगरायुक्त को निर्देश दिए कि शीघ्र ही शहर में उन स्थानों पर वाहन पार्किंग के ठेके छोड़े जाएं, जो स्थान विवादित नहीं हैं। क्योंकि शहर में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए स्थान की जरूरत भी है। इस संबंध में जहां पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, वहीं एमडीए प्रशासन को भी पत्र लिखकर ऐसे सभी कॉमर्शियल भवनों के खिलाफ कार्रवाई को कहा जाएगा, जिन्होंने पार्किँग स्थल नहीं छोड़ा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed