फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanyukt Vyapar Sangh

19 अक्टूबर को घंटाघर पर फूंका जाएगा मेडा रूपी रावण का पुतला: नवीन गुप्ता

Thu, 15 Oct 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Vyapar Sangh
... व्यापारी आंदोलन के दूसरे चरण में 26 अक्टूबर को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

... नवीन गुप्ता बोले मेरठ को विकास चाहिए विनाश नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण ( मेडा ) की कार्यप्रणाली के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) ने व्यापारी आंदोलन के दूसरे चरण के दो प्रमुख कार्यक्रम घोषित किए हैं। 19 अक्टूबर को घंटाघर पर मेडा रूपी रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा, जबकि 26 अक्टूबर को मेडा के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ होगा। बृहस्पतिवार को बेगमपुल एसजीएम गार्डन में आयोजित बैठक में पिछली बैठक के सात प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इन कार्यक्रमों पर सहमति बनी।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की आजीविका और भविष्य की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एमडीए द्वारा 16,726 भवनों की सूची सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने से व्यापारियों और भवन स्वामियों में चिंता है। उन्होंने कहा मेरठ को डेवलपमेंट चाहिए, डिस्ट्रॉयमेंट नहीं। शहर का विकास व्यापारियों को साथ लेकर होना चाहिए, उनकी आजीविका को संकट में डालकर नहीं।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि भवनों को सूचीबद्ध करने के मानक, सर्वेक्षण के आधार और जांच प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एमडीए की कार्यप्रणाली नहीं बदली तो इसे मेरठ विनाश प्राधिकरण नाम देने की मांग करनी पड़ेगी। उन्होंने शासन को पत्र लिखकर प्राधिकरण की कार्यशैली की समीक्षा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, मनीष शर्मा और मंत्री विकास गिरधर सहित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने पर जोर दिया। संघ का कहना है कि पुतला दहन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि एमडीए की कार्यप्रणाली के विरोध का प्रतीक होगा। बुद्धि शुद्धि यज्ञ के माध्यम से अधिकारियों से जनहित में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की प्रार्थना की जाएगी। न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए पारदर्शी सर्वेक्षण और प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं के निष्पक्ष समाधान की मांग जारी रखेगा।
बैठक में संजीव रस्तोगी, मनीष शर्मा, अनुज सिंघल, संजीव जिंदल, अमित बंसल, राजवीर सिंह, अपार मेहरा और सुधांशु पाराशर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed