{"_id":"586aaee74f1c1bc652158e32","slug":"santusti-se-milega-samaadhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड ने लांच किया ‘संतुष्टि’ एप, घर बैठे होगा हर समस्या का समाधान, जानिए कैसे ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड ने लांच किया ‘संतुष्टि’ एप, घर बैठे होगा हर समस्या का समाधान, जानिए कैसे ?
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कैंट क्षेत्र में रहते हैं और आपको कोई समस्या है, तो घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। कैंट बोर्ड ने ‘संतुष्टि’ एप लांच किया है। आपकी समस्या समाधान के किस स्तर तक पहुंची है, यह भी आप ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही गांधी बाग में लगे वाटर एटीएम का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
कैंट वासी इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप में एंट्री करने पर पांच लिंक मिलते हैं। शिकायत दर्ज करें, शिकायत की जांच की स्थिति, सुझाव, हमारे बारे में और हमसे संपर्क करें... नाम से ये लिंक हैं। शिकायत दर्ज करनी है, तो शिकायत वाले लिंक पर टच करें। ओपन होने के बाद स्वच्छता, सार्वजनिक प्रकाश, पानी से संबंधित समस्या, अतिक्रमण, अनाधिकृत निर्माण, कर, राजस्व और अन्य नाम से लिंक हैं। उसके बाद अपना नाम, फोन नंबर और पता लिखने के बाद शिकायत सबमिट कर दें। अनाधिकृत निर्माण या कोई अन्य फोटो खींची है, तो उसकी इमेज भी अपलोड करने का ऑप्शन दिया गया है।
विज्ञापन
काऊ से एक माह में सुधर जाएगा मोबाइल नेटवर्क
कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के. मनमीत सिंह का कहना है कि फरवरी तक कैंट में काऊ (कम्युनिकेशन ऑन व्हील्स) से मोबाइल नेटवर्क सुधर जाएगा। मोबाइल कंपनियों का प्रस्ताव आ चुका है। मेजर जनरल ने प्रेस से बातचीत में कहा कि सैन्य क्षेत्र के साथ ही सिविल एरिया में भी काऊ खड़े किए जाएंगे। फिलहाल कैंट में 16 काऊ एक महीने के अंदर खड़े करने की योजना है। बता दें कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की योजना को कमजोर नेटवर्क पलीता रहे हैं। स्वैप मशीन इस्तेमाल करने में व्यापारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काऊ के तहत मूवेबल मोबाइल टॉवर लगते हैं, जो किसी वाहन पर क्षेत्र में घूमते रहते हैं। इन टावर का साइज छोटा है। दिल्ली में काऊ सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल एक रुपये प्रति लीटर
गांधी बाग में लगे वाटर एटीएम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मेजर जनरल के. मनमीत सिंह, बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा और सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। वाटर एटीएम से एक रुपये में आरओ का एक लीटर शुद्ध जल मिलेगा।
मुख्य अतिथि के. मनमीत सिंह ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने वाटर एटीएम के पानी की क्वालिटी को पास किया है। सुरक्षा के लिए वाटर एटीएम पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कैंट के आठ में से छह वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि 29 छावनियों में से मेरठ को स्मार्ट कैंट के लिए चुना गया था। स्मार्ट कैंट करीब 200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। तीन साल में इस पर काम होना है। बता दें कि कैंट में पांच जगह वाटर एटीएम का प्रस्ताव पास हुआ है। गांधी बाग, आबूलेन, फव्वारा चौक और शिव चौक में एटीएम शुरू हो चुके हैं। सदर बाजार वाले एटीएम में कुछ समस्या चल रही है। वाटर एटीएम की क्षमता एक घंटे में 500 लीटर पानी देने की है। एक लीटर, दो लीटर और पांच लीटर पानी लेने का ऑप्शन है। बोतल अपनी लानी होगी। अभी सिक्का डालने से वाटर मिल रहा है। जल्द ही कार्ड भी लांच किया जाएगा। 20 रुपये, 50, 100 और 200 रुपये के रीचार्जेबल कार्ड बनाए जाएंगे। वाटर एटीएम सोलर एनर्जी से ऑपरेट होंगे।
500 लीटर के लिए चाहिए 1200 लीटर
एक एटीएम एक घंटे में 500 लीटर पानी दे सकता है। इतना पानी देने के लिए मशीन को एक घंटे में 1200 लीटर पानी की सप्लाई चाहिए। बाकी का पानी बर्बाद नहीं होगा। गांधी बाग वाले एटीएम का पानी वहां के बगीचे में इस्तेमाल होगा। अन्य जगह का पानी हार्वेस्टिंग प्वाइंट में जाएगा।