फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sant Ravidas's Kalash Vandan Yatra welcomed with a shower of flowers.

Meerut News: संत रविदास की कलश वंदन यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

Mon, 24 Aug 2026 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas's Kalash Vandan Yatra welcomed with a shower of flowers.
संत रविदास की कलश वंदन यात्रा पर पुष्प वर्षा करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। महान संत, कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास की कलश वंदन यात्रा का सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक के निर्देशन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव के साथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

कलश वंदन यात्रा सबसे पहले हस्तिनापुर के मालीपुर स्थित गो आश्रम स्थल पहुंची। इसके बाद यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। अध्यक्ष सुधा खटीक के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नगर पंचायत परिसर संत रविदास के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि संत रविदास ने अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ आवाज उठाकर समानता का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमनाथ पपनेजा ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।


इस मौके पर भाजपा हस्तिनापुर के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद कलश वंदन यात्रा परीक्षितगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed