{"_id":"18f6ffd7cd0e4907d8ea8af1c9ebabdd","slug":"sanjit-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे रिपोर्ट से जांच को मिलेगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे रिपोर्ट से जांच को मिलेगी रोशनी
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न सहारनपुर निवासी संजीत सिंह की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिसमें संजीत की 11/12 फरवरी की रात की एक्सरे रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है।
संजीत के साथियों ने जहां जांच अधिकारी को सच बताने की बात कही है तो कॉलेज के ही कुछ लोगों में हड़कंप मचा है।
जिला मजिस्ट्रेट पंकज यादव ने संजीत की मौत के कारणों की जांच के लिए बीते दिनों अपर जिला मजिस्ट्रेट डीपी श्रीवास्तव की एक सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जांच अधिकारी ने इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता से बुधवार तक इस प्रकरण से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
बताया जा रहा है कि संजीत की ट्रीटमेंट फाइल, छात्रों की तरफ से दिए गए शिकायती पत्रों और इस प्रकरण को लेकर अखबारों में प्रकाशित खबरों को साक्ष्य के तौर पर तैयार किया गया है। संभावना है कि बुधवार दोपहर तक कॉलेज प्रशासन सभी साक्ष्य जांच अधिकारी को मुहैया करा देगा।
विज्ञापन
कोट
संजीत के इलाज से लेकर अन्य तमाम साक्ष्यों को बुधवार दोपहर तक जांच अधिकारी को सौंप दिया जाएगा। हमारी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। -डॉ. केके गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज