फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjeev Goyal Sikka welcomed upon becoming Regional General Secretary.

Meerut News: क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर संजीव गोयल सिक्का का स्वागत

Thu, 10 Sep 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Goyal Sikka welcomed upon becoming Regional General Secretary.
खरखौदा क्षेत्र में दून पब्लिक स्कूल में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत करते भाजपाई(भाजपा क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कोल स्थित दून पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि पार्टी में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमल के फूल का बटन दबाकर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों के बीच जाएं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आयोजक भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी ने संजीव गोयल सिक्का का स्वागत किया। इस दौरान माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. संजय प्रजापति, कैली सहकारी समिति के अध्यक्ष चकरेश त्यागी, जयभगवान त्यागी, जुनेद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed