आईआईटी ग्लोबल समिट का संचालन करेंगे मेरठ के संजीव, ये विशिष्ट लोग होंगे शामिल
- 4-5 दिसंबर को होगा ग्लोबल एनुअल वर्चुअल समिट का आयोजन
- दुनियाभर के आईआईटीयंस को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थान आईआईटी की ग्लोबल एनुअल एल्यूमिनी समिट का संचालन मेरठ के संजीव गोयल करेंगे। कोरोना महामारी के कारण इस साल वर्चुअली होने वाली इस समिट के मुख्यवक्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। चार और पांच दिसंबर को लगातार 36 घंटे चलने वाली समिट में दुनियाभर से आईआईटी के पूर्व छात्र शामिल होंगे।
आयोजन के संचालक संजीव गोयल का परिवार दिल्ली रोड स्थित पर्ल रेजीडेंसी में रहता है। संजीव के छोटे भाई राजीव गोयल बिल्डर हैं। सबसे छोटे भाई अमित गोयल संजीव के साथ ही कैलिफोर्निया में उनकी सॉफ्टवेयर डिजायनिंग कंपनी संभालते हैं। संजीव लंबे समय से दुनियाभर में आईआईटीयंस के मार्गदर्शन व मदद में जुटे हैं। इसी कारण उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया। संजीव की कंपनी ड्रॉयसिस इंक आयोजन की स्पांसर भी है।
विश्व की सबसे बड़ी वर्चुअल समिट
ग्लोबल वर्चुअल समिट 2020 में भारत के 23 आईआईटी संस्थानों के 50 हजार व ग्लोबली 500 एल्युमिनी भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन का कीवर्ड इमेजिन, इनोवेटिव, इंवेंट रखा गया है। विश्व की सबसे बड़ी वर्चुअल समिट को पैन आईआईटी यूएसए होस्ट कर रही है। इसकी थीम ‘आईआईटी 2020 : द फ्यूचर इज नाऊ’ रखी गई है। आयोजन में आईआईटी से पूर्व व वर्तमान में जुड़े सदस्य, छात्र, शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। समिट में तकनीकी शोध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक संरक्षण, भोजन व वैश्विक शिक्षा से जुड़े बिंदुओं व उनमें आईआइर्टीयंस की भूमिका पर चर्चा होगी। आयोजन का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया पर और http://www.iit2020.org लिंक पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आज महापंचायत में जुटेंगे हजारों किसान, बोले- सफलता हासिल किए बिना नहीं लौटेंगे
ये विशिष्ट लोग होंगे शामिल
शुभारंभ सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उनके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, रेल मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मल्होत्रा, विवेक मूर्ति, अरविंद कृष्णन, राजेश सुब्रमण्यम, अजेई गोपाल सहित दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर कंपनियों के सीईओ, इंजीनियरिंग व कोराबार जगत के अग्रणी हस्तियां समिट में संबोधन करेगी।
प्रोफाइल
संजीव गोयल
जन्म स्थान- मेरठ,
निवासी- पर्ल रेजीडेंसी
शिक्षा - प्राइमरी शिक्षा मेरठ, डीएन से इंटर, जामिया से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक, अप्लाइड मेकेनिक्स में आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया।
काम - डिजायनर के तौर पर आगे बढ़े, 1999 में कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर डिजायनिंग कंपनी ड्रॉयसिस इंक खोली। कंपनी भारतीयों को रोजगार दे रही है। लॉस वेगास में गेमिंग सॉफ्टवेयर ऑफिस है। मोटिवेशनल स्पीकर के साथ संजीव पैनआईआईटी यूएस के बोर्ड सदस्य, आईआईटी दिल्ली फाउंडेशन ऑफ यूएसए के अध्यक्ष, प्रथम के सदस्य, वर्ल्ड वुमन फेडरेशन के बोर्ड सदस्य हैं।
सपना- दुनियाभर में आईआईटीयंस का बड़ा थिंकटैंक खड़ा करना।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/