फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjay Gupta, a close associate of Sangeet Som, was threatened with exodus and a complaint was lodged with the SSP.

Meerut News: संगीत सोम के करीबी संजय गुप्ता को पलायन कराने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

Sun, 21 Sep 2025 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Gupta, a close associate of Sangeet Som, was threatened with exodus and a complaint was lodged with the SSP.
लावड़। पूर्व विधायक संगीत सोम के करीबी और संयुक्त व्यापार संघ लावड़ के अध्यक्ष संजय गुप्ता को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने लिखा कि सरकार जाते ही पलायन करा दिया जाएगा। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

संजय गुप्ता पूर्व विधायक के लावड़ प्रतिनिधि रह चुके हैं और पूर्व विधायक के करीबियों में उनकी गिनती होती है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई। पोस्ट करने वाले ने आईडी पर न तो अपना नाम लिख रखा है, न कोई फोटो लगा रखा है। पोस्ट में उन्हें धमकी दी गई कि सरकार के कुछ ही दिन बचे हैं, जैसे ही सरकार जाएगी उनका पलायन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी को कॉल कर सूचना दी। एसएसपी ने पोस्ट करने वाले के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए साइबर सेल को निर्देश जारी किए हैं। संजय गुप्ता का कहना है कि यदि कोई भी पीएम, सीएम या पूर्व विधायक संगीत सोम को टारगेट करेगा तो उन्हें जवाब मिलेगा। धमकियों से डरने या घबराने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed