फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet Som said that the math, Said- more than one lakh votes will be given

संगीत सोम ने बताया अपनी जीत का गणित, कहा- मिलेंगे एक लाख से ज्यादा वोट

Thu, 09 Mar 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Sangeet Som said that the math, Said- more than one lakh votes will be given
बीजेपी विधायक संगीत सोम

वेस्ट यूपी की वीआईपी सीट में शामिल सरधना विधानसभा के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है। इसका कारण यहां से वर्तमान विधायक और भाजपा के फायर ब्रांड नेता ठा. संगीत सोम का चुनाव लड़ना है। संगीत सोम यहां से लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में है। संगीत सोम का दावा है कि इस बार जीत पहले से ज्यादा मतों से होगी और सभी गांवों में पहले से ज्यादा वोट भी हासिल होगी। 

विज्ञापन


ये है संगीत सोम के दावों का आंकड़ा 
संगीत सोम के अनुसार ठाकुर चौबीसी के गांवों में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा तो हुआ ही है, पिछले चुनाव की तुलना में भी ज्यादा हुआ है। ऐसे में यहां से वोट बढ़कर निकलेंगे। इसके अलावा पिछले चुनाव में गुर्जर बहुल गांवों में उनके वोट लगभग नगण्य थे, जो इस बार बेहतर मिलना तय है। गुर्जर बहुल गांव जहां पर पिछले चुनाव में एक या दो वोट ही मिले थे, वहां भी इस बार डेढ़ सौ से ज्यादा वोट मिलेंगे। यही नहीं पिछले चुनाव में सैनी समाज का वोट बहुत कम मिला था, लेकिन इस बार सैनी समाज का वोट लगभग 90 प्रतिशत भाजपा को मिला है। इसके साथ ही जाट बिरादरी से पिछले चुनाव में वोट नहीं मिला था, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में मिला है। 
विज्ञापन


एक लाख से ऊपर वोट 
मतदान का बूथवार आंकड़ा देखकर अपने को  अनुमानित प्राप्त मतों का आंकड़ा लगा चुके संगीत सोम का कहना है कि सरधना में 239134 वोट पड़े हैं। जिसमें 56 हजार मुस्लिमों ने मतदान किया है। ये वोट बड़ी संख्या में दो और बहुत कम संख्या में रालोद प्रत्याशी के बीच बंटे हैं। दलित वोट बसपा के खाते में जोड़ दें और गुर्जर मतों का अधिकांश हिस्सा सपा प्रत्याशी के पक्ष में जोड़ दें तो दोनों प्रत्याशी 60 से 70 हजार के बीच ही पहुंच पाते हैं। जिसका जोड़ अधिकतम 1.30 लाख बैठता है। जबकि रालोद प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा वोट नहीं आयेगा। ऐसे में उन्हें 95 हजार से लेकर 1 लाख से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। जो उनके जीत को आंकड़ें को पिछले चुनाव से ज्यादा बढ़ायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed