{"_id":"60316d7f8ebc3ee952579278","slug":"sangeet-som-kee-gaarad-mein-tainaat-sipaahee-kee-maut-meerut-news-mrt526389145","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम की गारद में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम की गारद में तैनात सिपाही की मौत
विज्ञापन

- सहारनपुर के गांव टिकरौल का रहने वाला था रवि तोमर
- पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाजपा विधायक संगीत सोम की गारद में तैनात सिपाही रवि तोमर (35) की शनिवार सुबह मौत हो गई। जानकारी मिलने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा। पुलिस का दावा है कि सिपाही की मौत हार्ट अटैक से हुई है। रवि तोमर सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
रवि तोमर की पोस्टिंग पहले पुलिस लाइन में थी। ढाई माह से उनकी ड्यूटी विधायक संगीम सोम के कैंट स्थित आवास पर पुलिस गारद में लगी थी। शनिवार सुबह 7:30 बजे ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हुआ। गारद में रवि के साथी पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। रवि के पिता देशराज सहित अन्य परिजन पहुंच गए। उन्होंने रवि को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल में रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
विधायक आवास से कुछ दूरी पर ही रवि के पिता देशराज सिंह, पत्नी कोमल और उसका दो साल का बेटा शिवा रहते थे। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि रवि 2011 बेच के सिपाही थे। पोस्टमार्टम होने की बाद रवि को सलामी दी। इसके बाद परिजन शव सहारनपुर ले गए।