फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sangeet som aur atul pradhan

संगीत सोम और अतुल प्रधान फिर आमने सामने

Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
sangeet som aur atul pradhan
सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
 नवाबगढ़ी मार्ग पर अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ है परंतु राजनीति अवश्य शुरू हो गई है। नेताओं में निर्माण शुरू कराने का श्रेय लेने की होड़ मची है। इसके चलते शनिवार सुबह जेसीबी नवाबगढ़ी पहुंची तो विधायक संगीत सोम भी पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने जलभराव को नासूर बताते हुए इससे जल्द मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी पाकर दोपहर बाद अतुल प्रधान भी समर्थकों संग नवाबगढ़ी पहुंच गए। उन्होंने सड़क निर्माण स्वीकृति को अपने अथक प्रयास का नतीजा बताया। वहीं, विधायक पर जमकर बरसे। उधर, पीडब्लूडी के एक्सईएन ने बताया कि तहसील दिवस में की गई शिकायत पर डीएम के आदेश पर जेसीबी पानी की निकासी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी गांव में जलभराव की समस्या वर्षों से नासूर बनी हुई है। क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण कराने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं। वे जलभराव के लिए डेयरी संचालकों को जिम्मेदार बता रहे हैं। जेसीबी निकासी के लिए पहुंची तो नेताओं में श्रेय लूटने की होड़ मच गई। जिसके चलते एक बार फिर विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान आमने-सामने आ गए हैं।  जेसीबी के साथ विधायक संगीत सोम और पीडब्लूडी के ईएक्सईएन संजय जयंत दीक्षित तथा एई जगदेव सिंह पहुंच गए। यहां विधायक संगीत सोम ने कहा कि क्षेत्र के लोग जलभराव से अरसे से परेशान हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा और उनके अथक प्रयास से जल्द ही मार्ग पर निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद विधायक यहां से चले गए।
विज्ञापन

उधर, अतुल प्रधान के समर्थक इसकी जानकारी पाकर सक्रिय हो गए। जिसके चलते अतुल प्रधान शाम को समर्थकों संग नवाबगढ़ी पहुंच गए। उन्होंने इस मार्ग को बनवाने लिए अपने अथक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधायक संगीत सोम सरधना-नानू मार्ग, सलावा झाल गंगनहर पुल पर भी उनकी मेहनत का श्रेय लेने पहुंच चुके हैं। हालांकि जनता सच्चाई जानती है। फलावदा में मुख्यमंत्री ने खुद इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए करीब साढे़ नौ करोड़ रुपये पास हो चुके हैं। प्रमुख सचिव के यहां से जीओ पास होते ही सड़क निर्माण शुरू हो जायेगा। इसमें करीब एक महीना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed