फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sandeep Bhati won two races in the running competition held on Dussehra.

Meerut News: दशहरा पर दौड़ प्रतियोगिता में संदीप भाटी ने दो रेस जीतीं

Wed, 21 Oct 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Bhati won two races in the running competition held on Dussehra.
सरधना।  कपसाड़ गांव में दशहरे के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक
- कपसाड़ में चार वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं, कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को दिए 11 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ गांव में दशहरे के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 1600 मीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ में लोहिया गांव के संदीप भाटी ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं राज्यपाल विजयपाल सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के लिए 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ प्रस्तावित की गईं। 800 मीटर दौड़ में खानपुर के नितिन ने पहला, वासु ने दूसरा और अटेरना के अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिखेड़ा के हिमांशु चौथे और प्रियांशु शर्मा पांचवें स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में लोहिया गांव के संदीप भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1500 रुपये और ट्रॉफी जीती। सौरभ दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल कर 500 रुपये और ट्रॉफी प्राप्त की। खानपुर के नितिन चौथे और कपसाड़ के गौरव पांचवें स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में भी संदीप भाटी ने बाजी मारी। उन्हें 2000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मेरठ के आकाश दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 1500 रुपये और ट्रॉफी मिली। दादरी के विकिल ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें 1000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। मेरठ के रॉकी चौथे और कपसाड़ के अक्षय पांचवें स्थान पर रहे। सोम एकेडमी, राड़धना के 10 खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया। आयोजन में मोनू सोम, गौरव सोम, बबलू कुमार, ओमवीर सोम, गौरव सोम अकलपुरा, शिवम सोम, राहुल गोसेवक सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed