{"_id":"5e48584f8ebc3ee5d653c6ed","slug":"sand-digging-in-pond-safai-kithor-news-mrt4692067116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की सफाई में रेत का खनन करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की सफाई में रेत का खनन करते पकड़े
विज्ञापन
माछरा। लघु सिंचाई विभाग द्वारा माछरा के तालाब की सफाई का ठेका छोड़ा हुआ है। ठेकेदार ने रात में तालाब से अवैध खनन कराना शुरू कर दिया। शुक्रवार रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर डंपर को पकड़ लिया। इसकी शिकायत एसडीएम मवाना से की गई है।
माछरा गांव में शिव मंदिर के पास काफी बड़ा तालाब है। इसमें पूरे गांव का पानी जाता है। काफी समय से सफाई न होने के कारण तालाब गंदगी से अटा हुआ है। तालाब की सफाई के लिए लघु सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी गई। विभाग के अवर अभियंता अमित त्यागी ने बताया कि करीब 27 लाख रुपये से तालाब की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण का ठेका विवेक त्यागी को दिया गया। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन द्वारा साफ सफाई का कार्य शुरू करा दिया। सफाई के दौरान तालाब से रेत निकलना शुरू हो गया। रात में ठेकेदार ने डंपर मंगाकर खनन शुरू करा दिया। साथ ही खनन के लिए बनाए गए गड्ढों में गंदगी भरनी शुरू कर दी। शुक्रवार रात जब डंपर खनन कर रेत ले जा रहे थे तभी पूर्व प्रधान सुमन त्यागी और ग्रामीणों ने डंपरों को पकड़ लिया। फोन द्वारा एसडीएम मवाना से शिकायत की। एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह ने किठौर थाना पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस को देख चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ठेकेदार विवेक त्यागी और जेई अमित त्यागी से की। जेई अमित त्यागी ने ठेकेदार से कहा कि अवैध खनन नही होगा और जो तालाब की गंदगी उसे तालाब से बाहर कही दूर डाला जाए। यदि खनन किया तो सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।