फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 141 complaints, only 22 were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : 141 शिकायतों में से 22 का ही निस्तारण

Sun, 08 Dec 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 141 complaints, only 22 were resolved
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते एडीएम ई व सीडीओ। (मवाना)
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मात्र 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

किसान एकता संघर्ष संगठन के शौकी गुर्जर, ओमपाल सिंह, अनेश त्यागी आदि ने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, ब्याज का भुगतान कराने, सड़कों के गड्ढों को ठीक कराने, ई-रिक्शाओं से लग रहे जाम से निजात दिलाने, गांव अलीपुर मोरना में लीक पाइप लाइन ठीक कराने, प्रत्येक किसान को एक क्विंटल चीनी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के अंकित प्रधान, धूप सिंह चौहान, अंशुल कुमार, हिमांशु, रामबीर सिंह आदि ने गांव तिगरी में रास्ते का अतिक्रमण कर किए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील रोड निवासी जगमोहन गौतम ने हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों को ठीक कराने, अमित कुमार सैदीपुर ने अवैध खनन रुकवाने, रणवीर सिंह नंगली खादर ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, रणवीर सिंह परीक्षितगढ़ ने खतौनी में हिस्सा दुरुस्त कराने, प्राचार्या डाॅ. शक्ति साहनी ने काॅलेज के पास सड़क पर रंबल स्ट्रीट बनवाने, मीना सैफपुर कर्मचंदपुर ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, विनोद कामिल ने सड़क से साप्ताहिक पैठ हटवाने, अफजल जई ने रास्ते में मिट्टी डलवाने आदि मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed