{"_id":"6a5b8e27c679998c07061214","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-comprehensive-grievance-redressal-day-35-complaints-received-only-four-resolved-on-the-spot-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112926-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 35 शिकायतें, मौके पर चार का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 35 शिकायतें, मौके पर चार का ही निस्तारण
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए लोग। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार निरंकार सिंह के साथ शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका।
मोहल्ला कल्याण सिंह के मोहम्मद हारुन ने बिजली कनेक्शन 2 किलोवॉट कर सही बिल भिजवाने, जयसिंहपुर के संत सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने, इरशाद नगला सलेमपुर ने सरकारी चकरोड खुलवाने, फिरोज खान सठला ने कानूनी कार्रवाई कराने और मवाना खुर्द के कृष्ण कुमार ने किसान सम्मान निधि की किस्त जारी कराने की मांग की। गांव सोना निवासी अंकुर ने राशन डीलर पर सख्त कार्रवाई करने, सकौती के संजीव कुमार ने खेत की डोल ठीक कराने, परीक्षितगढ़ के रामपाल ने सिजरे के अनुसार चकरोड खुलवाने, दयालपुर के जगमाल ने सरकारी रास्ते से कब्जा हटाने और परीक्षितगढ़ के अमर सिंह ने चक मापकर रकबे की निशानदेही कराने की मांग की।
भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने गांव मवाना द्वितीय में सरकारी चकरोड पर पिलर गाड़कर रास्ता बाधित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने, भैंसा निवासी अजय कुमार शर्मा ने ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाने वाले जर्जर पेड़ों को कटवाने और मोहल्ला काबली गेट निवासी दर्शन ने अपने प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भूमाफिया से जानमाल की रक्षा करने की गुहार लगाई। मवाना खुर्द निवासी दिलदार, आजाद सिद्दीकी व अन्य ग्रामीणों ने मुख्य रास्तों और कब्रिस्तान के पास हो रहे भारी जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए जांच कराकर सफाई कराने की मांग की।