फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sampling decrease but corona rate increase

जांच घटी, कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी

Mon, 24 Jan 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
sampling decrease but corona rate increase
जांच तो घटी, कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी
विज्ञापन

- 3913 लोगों हुई की जांच, 665 नए मरीज मिले, संक्रमण दर 17 रही
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में रविवार को 3913 लोगों की जांच की गई। इनमें 665 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। देखने में यह संख्या कम लग रही है, लेकिन संक्रमण दर पहले से ज्यादा है। इस समय करीब 17 प्रतिशत संक्रमण दर है और जांच कराने वाला हर छठा मरीज संक्रमित निकला है, जबकि पिछले छह दिन से यह 16 के पार नहीं गई थी। इससे पता चलता है कि सैंपलों की जांच कम हुई है। इस कारण मरीजों की संख्या कम आई है, लेकिन संक्रमण कम नहीं हुआ है। वहीं, 818 लोगों की छुट्टी हुई है।
पिछले 14 दिन में कोरोना संक्रमित रहे 10447 लोगों की छुट्टी हुई है। इनमें डॉक्टर, कारोबारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर आदि शामिल हैं। ज्यादा मरीजों की छुट्टी होने से सक्रिय केस कम हो रहे हैं। सक्रिय केस 5241 हैं। 43 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 5198 होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से 14 मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर पर है। इन मरीजों में पुरुष वर्ग से 399 और महिलाएं वर्ग से 266 हैं। इनमें 43 बच्चे और किशोर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

---
बारिश की वजह से कम हो रही जांच : सर्विलांस अधिकारी
सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि कई दिन से मौसम खराब है, रविवार को दिनभर बारिश होती रही, इसलिए कम जांच हुई है। जांच बढ़ाई जाएगी।
---
यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज
क्षेत्र मरीज
पल्हेड़ा 63
जयभीमनगर 54
रोहटा 51
नंगला बट्टू 45
कंकरखेड़ा 32
मवाना 32
रजबन 30
कंकरखेड़ा 41
पुलिस लाइंस 27
संजयनगर 25
---
19224 लोगों ने लगवाया टीका, आज से होगी वैक्सीन न लगवाने वालों की पहचान
मेरठ। रविवार को 19224 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिले में अब तक 23 लाख से ज्यादा कोरोना से बचाव की पहली डोज ले चुके हैं, जबकि इनमें से 15 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज ले ली हैं। दोनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। कुल 2562900 का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। 15 से 17 साल उम्र वालों को पहली डोज, 60 साल से ज्यादा उम्र वाले, हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर एहतियातन डोज ले रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार से 29 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी और पता करेंगी कि किसने वैक्सीन लगवाई है और किसने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed